Thursday, February 26, 2026

रेतीला गलियारा (हाइकु)


धुंधलापन 

खोई याद्दाश्त 

विवश मन 


आवारा मन 

बेलगाम हैं घोड़े 

सोच तूफ़ानी 


बंजारा दिल

उमड़ते काफिले 

अंधी गलियां 


धूसर पथ

रेतीला गलियारा 

कुछ ना सूझे

 

मलाई या रजाई सी बर्फ़ (Toronto Diary)

 

बर्फ़ की तहें 

सफ़ेद लिहाफ सी 

सिकती धरा 


धरा ने धारी

दूध की मलाई सी 

बर्फ़ ही बर्फ़  


माटी में लोटती 

सांवली सलोनी सी 

बेरंग बर्फ़


बर्फ़ के टीले 

तरल कभी ठोस 

हवा बर्फीली 


गिरती बर्फ़

पेड़ हुए कंकाल 

पाले के मारे


मीनाक्षी धनवंतरि 

Monday, December 11, 2023

नामकरण

हाइकु जापान की सबसे छोटी कविता है 

चित्रों पर आधारित हाइकु हाईगा कहलाते हैं 

हाइकु के साथ एक छोटी सी घटना हाईबन कहलाती है 

जिन्हें मैंने हिंदी में नए नाम दिए हैं 

हाइकु  त्रिपदम

हाइगा  चित्रपदम

हाइबन कथा

पदम 



Friday, January 27, 2017

धुँध औ' धुआँ

धुँध औ' धुआँ  
गहराता दिल में  
सहमीं  साँसें


 धुँधली यादें  
 दर्पण की चाह में  
 तिलमिलातीं 

Tuesday, May 17, 2016

Sunday, May 15, 2016

प्यार की डली - माँ (2)



मीठी -सी माँ है
लोरी मिश्री सी घुली
प्यार की डली 
*********
माँ की बिटिया
प्यार दुलार पाया
सबल हुई । 


Tuesday, July 15, 2014

संघर्षरत जिएँ (8)


प्रेम सत्य है
रूप रंग सुगन्ध
त्रिपदम सा


निशा स्तब्ध थी
सागर सम्मोहित
लहरें गातीं

धरा ठिठकी
लहरों में उद्वेग
चंदा निहारे

सुर कन्या सी
आलिंगनबद्ध थीं
लहरें प्यारी


रेतीला मन
फिसलते कदम
दिशाहीनता

शीत बसंती
बदलती ऋतुएँ
झरता ताप

गरजे मेघ
दामिनी दमकती
सूरज भागा

        जीवन-चक्र         
संघर्षरत जिएँ
आत्म-शक्ति हो